नवगछिया : एनएच 31पर अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार युवक जख्मी, मायागंज रेफर

सूचना/खबरे

बिहपुर। सोमवार को दयालपुर गांव के समीप एनएच 31 पर दोपहर के तीन बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिस कारण झंडापुर वार्ड नंबर 4 निवासी मो. मुमताज (22 वर्ष) व मो. अलीहसन अंसारी (21वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं टक्कर मार कर वाहन चालक भागने में सफल रहा। लोगों ने हादुर्घटना की सूचना ओपी प्रभारी अजीत कुमार को दी। सूचना मिलते एनएच-31 पर गश्ती कर रहे दरोगा अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज को लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के मायागंज रेफर कर दिया।