नवगछिया: एकादश अभिषेकात्मक यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष बने त्रिपुरारी तो सचिव प्रवीण

NEWS

नवगछिया- बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को गत वर्ष की भांति श्रावण मास में आयोजित होने वाला अध्यात्मिक कार्यक्रम एकादश अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ समिति की बैठक आहुत हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमेटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को पुनः अध्यक्ष पद पर पदस्थ करते हुए

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमेटी में सचिव पद पर प्रवीण भगत, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, मुख्य संरक्षक डॉ० संजीव कुमार, संरक्षक कांतेश कुमार उर्फ टीनू जी, संयोजक कुमार मिलन सागर, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, उपाध्यक्ष संतोष यादुका, पंकज कुमार चौधरी, मंच व्यवस्था प्रमुख अजीत कुमार पटेल, अतिथि सत्कार प्रमुख विभूति भूषण, सुभाष चौधरी, हिमांशु शेखर झा, कार्यालय प्रभारी कृष्ण कुमार भगत, पूजा व्यवस्था प्रमुख पंडित वैदिकाचार्य ललित झा,

भोजन सह भंडार प्रमुख शंकर जायसवाल, मंच व्यवस्था तथा पंडाल व्यवस्था प्रमुख नरसिंह चिरानियां, कैलाश चिरानियां, प्रचार प्रसार प्रमुख चंद्रगुप्त साह, कलश यात्रा प्रमुख हिमांशु भगत, जुगनू भगत, प्रहलाद कुमार, साज – सज्जा व्यवस्था प्रमुख शुभम कुमार पोद्दार, प्रिंस गुप्ता, सर्व व्यवस्था कार्यक्रम प्रमुख नागेश्वर प्रसाद भगत, डॉ० बी०एल०चौधरी, कृष्ण चिरानियां, दया राम चौधरी, प्रमोद केडिया को कमेटी में चुना गया।

पिछले कार्यक्रम के लेखा जोखा की प्रस्तुति कोषाध्यक्ष चंदन सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया सभी यज्ञ कमेटी के सदस्यों को सुचारू रूप से अपने पद का निर्वहन करना है। एवं कार्यक्रम 4 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं अगली बैठक 21 मई को आयोजित होगी। जिसमें कार्यक्रम आयोजन पर चर्चा होना तय हुआ।