बिहपुर : प्रखंड की बिहपुर जमालपुर, पंचायत के जन वितरण प्रणाली के डीलर राजेंद्र प्रसाद साह के पुत्र निशांत कुमार भारती ने उपप्रमुख पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। निशांत ने पुलिस से मामले की जांच कर उपप्रमुख पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में बताया है कि मंगलवार की सुबह मैं घर के सामने अखबार पढ़ रहा था कि तभी उपप्रमुख इनामुल साथ में दो अज्ञात लोगों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए मुझसे कहा कि अपने बाप को बुलाओ। मैंने कहा कि वो आपरेशन कराने पटना गए हैं। इतना सुनते ही बोले कि बाप को कह देना हर माह 10 हजार रुपया रंगदारी देना होगा। नहीं तो जान से मार दूंगा।
इस घटना के बाद से मेरा परिवार काफी सहमा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है। उपप्रमुख ने उक्त अरोपों को निराधार बताया। कहा कि चार दिन पूर्व ही जन शिकायत मिलने पर उक्त डीलर के दुकान पर गए थे। जहां डीलर द्वारा. राशन की कटौती करने की जानकारी एसडीओ व एमओ को दिया। जिस पर एमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच भी किया था। डीलर पुत्र द्वारा उन पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।

