नवगछिया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के मंत्री बनने के बाद पहली बार नवगछिया पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उद्योग मंत्री को फूल-माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया। शाहनवाज हुसैन जिंदाबाद के नारे से इलाका गूंज उठा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्योग मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नवगछिया के लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा मिलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की बातचीत चल रही है। बहुत जल्द नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा मिलेगा। नवगछिया में उद्योग लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि उद्योगपति जिस स्थल को उद्योग लगाने हेतु चिह्नित करेंगे।

वहां पर उद्योग लगाया जाएगा। क्योंकि उद्योग सरकार नहीं बल्कि प्राइवेट उद्योगपति लगाएंगे। कोरोना के दौरान बिहार में बेरोजगारी के बारे में उन्होंने कहा कि- कोरोना में हुए बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए उद्योग मंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करने के बाद सैयद शाहनवाज हुसैन सड़क मार्ग से भागलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम व उद्घाटन हेतु प्रस्थान किये।
