नवगछिया : ई. शैलेंद्र को बंधक बनाना नौटंकी, सुरक्षा गार्ड चाह रहे वे – विधायक

NEWS

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जगतपुर के जपतेली गांव में बासगीत पर्चा की जमीन दबंगों द्वारा खरीदकर घर बनाने और महादलित को गांव से भगाने की शिकायत डीएम से की। परबत्ता थाना क्षेत्र से संबंधित इस शिकायत को लेकर शनिवार दोपहर विधायक डीएम के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उसी समय नवगछिया के एसडीओ को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम से मुलाकात के बाद बाहर निकले विधायक ने पत्रकारों से बात की। कहा, टीएमबीयू में स्थायी कुलपति की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। चालू सत्र में इस मामले को भी उठाएंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कहा, कटावरोधी काम नहीं हो रहा, सरकार के पास पैसे नहीं

विधायक ने कहा कि जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ से पहले सभी तटबंध को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पैसा के अभाव में फ्लड फाइटिंग काम सही से नहीं हो रहा है। विधायक ने यहां तक कह दिया कि राज्य सरकार के पैसा ही नहीं है। हम तो कहते हैं कि बाढ़ से रिलीफ व कटाव का मुआवजा के रूप में जितने पैसे लोगों को देते हैं। यह पैसा एक साल नहीं दें। दूसरे साल दीवार ही खड़ा कर दें। बाढ़ गांव में आएगी ही नहीं।

ई. शैलेंद्र को बंधक बनाना नौटंकी, सुरक्षा गार्ड चाह रहे वे

बिहपुर के भाजपा विधायक को लोकमानपुर में बंधक बनाये जाने के सवाल पर कहा कि यह सब ई. शैलेंद्र की नौटंकी है। विधायक को कोई बंधक बना सकता है क्या? ई. शैलेंद्र चाहते हैं कि ऐसा ही ड्रामाबाजी कर वे खुद पर खतरा का हवा बना लें। ताकि उन्हें सुरक्षा गार्ड आदि मिल जाए। कहा, एक बार सड़क जाम में फंस गए। तो जाम खुलवाने के बजाय धरना पर बैठ गए।

संजय जायवाल को हम तो पहले जानते भी नहीं थे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के जदयू पर व्यंग्यवाण चलाये जाने पर बोले, हम तो कई साल तक भाजपा में रहे। नवगछिया में मैंने भाजपा को मजबूत किया। तब तक तो हम भी संजय जायसवाल का नाम नहीं जानते थे। हम तो कहेंगे कि मिलकर चलिए। अगले लोकसभा में एनडीए सभी 40 सीट जीतेंगे।