नवगछिया : इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तक बने तटबंध का डीएम ने लिया जायजा.. मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद

NEWS

नवगछिया। इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तक बने तटबंध का जायजा भागलपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अपर समाहर्ता एवं जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को लिया। डीएम ने जाह्नवी चौक से बेदी राय टोला तक तटबंध का जायजा लेने के बाद जल संसाधन विभाग के मौजूद कार्यपालक अभियंता एवं स्थानीय अधिकारियों से नदी के जल स्तर एवं उसके दबाव से बचने के लिए सारी जानकारी ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम ने तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन-जिन जगहों पर संवेदनशील स्थिति है वहां पर सतत निगरानी रखे। किसी भी परिस्थिति में तटबंध को सुरक्षित रखना है। बताया जाता है की तटबंध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा के यहां आने की उम्मीद है। तटबंध के साथ-साथ इस्माईलपुर में बाढ़ की स्थिति का भी जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ले सकते हैं। इसी को लेकर के जिला पदाधिकारी ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ तटबंध का जायजा लिया।

सूखे में सामुदायिक किचन चलाने को लेकर डीएम ने सीओ को लगाई फटकार

जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस्माईलपुर के अलग-अलग पंचायतों में समुदाय किचन चलाने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा ली गयी। इसके बाद स्थानीय लोग सहित जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि यहां पर समुदाय किचन सूखे में चलता है। जबकि बाढ़ प्रभावित पंचायत पूर्वी पश्चिमी बिट्ठा सहित छोटी परबत्ता पंचायत का कुछ गांव है। लेकिन वहां पर अभी तक किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गयी है। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को 24 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर वहां पर तत्काल आपदा राहत सामग्री उपलब्ध कराकर लोगों के बीच देने का निर्देश दिया गया।