नवगछिया : इंटर आर्ट्स की परीक्षा में फेल होने पर परिजनों ने छात्रा को डांटा तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के बाद परिजन उसके शव को घर से 200 मीटर की दूरी पर बगीचा में छोड़कर फरार हो गए। घटना नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा गांव में शनिवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि रतनेश्वर झा की 16 वर्षीया बेटी अनुराधा कुमारी रिजल्ट आने के बाद दुखी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसे कुल 247 अंक मिले, जिसमें अंग्रेजी में वह फेल थी। इसके बाद परिजनों ने उसे डांटा। इससे नाराज होकर वह पूजा घर में बंद हो गई और फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के डर से परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया है।

ग्रामीण बोले-मैट्रिक में भी फेल हुई थी छात्रा
ग्रामीणों ने बताया कि अनुराधा मैट्रिक की परीक्षा भी दो बार में पास की थी। इंटर में फेल होने के बाद परिजनों ने उसे डांटा और उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता रतनेश्वर झा की दो शादी है। पहली प|ी से दो बेटा है जो बाहर में रहते हैं। दूसरी प|ी से चार बेटियां है, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। अनुराधा तीसरे नंबर पर थी। रतनेश्वर झा पूजा-पाठ कराकर घर चलाते हैं
