नवगछिया : इंटर की परीक्षा ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी बेहोश.. अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती

सूचना/खबरे

नवगछिया। इंटर की परीक्षा के दौरान गुरुवार को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी कर रहे इस्माईलपुर थाना के पुलिस कर्मी चपरघट निवासी दिनेश ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जोरों से ठंड लगने लगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों एवं कॉलेज कर्मियों ने आग जलाकर राहत प्रदान की। वहीं कॉलेज द्वारा अस्पताल को सूचित कर उन्हें एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।