नवगछिया आ रहे सीमांचल एक्सप्रेस में नशा खुरानी गिरोह ने दो यात्री को बनाया शिकार, लुटे नगदी व समान-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : दिल्ली से सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहे दो मजदूर को नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाते हुए मजदूरों के पास नगदी सहित उनके समानो को लूट लिया है. घटना के शिकार हुए दोनों यात्री इस्माईलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मो उजागर एवं मो याकूब है. दोनो यात्री को मंगलवार की सुबह नवगछिया जीआरपी पुलिस ने नवगछिया स्टेशन पर नशे की हालत में ट्रेन से उतारा और इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद होश में आए एक यात्री मो याकूब ने बताया कि वे लोग दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करते हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशा खुरानी गिरोह ने सीमांचल एक्सप्रेस से घर आ रहे

– नशे की हालत में नवगछिया स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों यात्रियों को उतारा

– नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पीड़ित यात्री का कराया गया इलाज

– इस्माईलपुर लक्ष्मीपुर के थे दोनो यात्री दिल्ली से आ रहे थे घर

– बरौनी से खगड़िया के बीच नशा खुरानी गिरोह ने दोनों यात्रियों को बनाया अपना शिकार, पैसे व समान लेकर ट्रेन से उतर गए

– दिल्ली में ही दोनो यात्रियों के साथ चार की संख्या में चढ़े थे नशा खुरानी गिरोह के सदस्य

मोहम्मद उजागर काम का ठेकेदारी लेता है. उसी के अंदर मै एवं अन्य मजदूर काम करते हैं. सोमवार की सुबह हम दोनो घर आने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़े थे. हम लोगों के साथ चार अन्य यात्री भी दिल्ली में ही चले थे. ट्रेन जब बरौनी पहुंचे तो आस-पास बैठे चारों यात्रियों में बातचीत के क्रम में खाने पीने की चीज साझा की. इस दौरान मो उजागर में एक केक खाया और उन लोगों के द्वारा दिया गया चाय पिया. इस दौरान मैंने भी उन लोगों का दिया हुआ केक खाया.

बरौनी से ट्रेन आगे बढ़ने के बाद हम लोग बेहोश हो गए. इसी दौरान वे चारो लोग कहीं उतर गए. उन्होंने बताया कि मेरे पास 22 हजार नगद सहित अन्य सामान था।जबकि मो उजागर के पास भी नगदी व समान था। हम दोनों का सामान गायब है. इलाज के बाद दोपहर बाद मो उजागर को भी होश आ गया था. उजागर ने बताया कि उनके पास 40 हजार थे जो गायब है. घटना के संबंध में पीड़ित यात्री ने नवगछिया जीआरपी थाने में सूचना दी है.