नवगछिया : आरडीडीई ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षकों संग की समीक्षा बैठक

EVENT

खरीक। बुधवार को शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) मो. अहसन ने खरीक बीईओ नागेश्वर प्रसाद के साथ प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षण सामग्री, उपस्थिति एवं शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारियां विद्यालय प्रधानों से लीं। उन्होंने बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के बाद वे तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रखंड के सभी हाईस्कूल एवं मिडिल स्कूल के प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविधान दिवस एवं नशामुक्ति दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें उपस्थित अफसरों और शिक्षकों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

आरडीडीई मो. अहसन ने शिक्षा विभाग में चल रहे नए प्रयोगों, योजनाओं और नवाचारों की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानों को मजबूत एवं प्रभावी शिक्षा व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रेरित किया।