नवगछिया : आरडीडीइ और बीईओ ने कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

सूचना/खबरे

नवगछिया। शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया अनुमंडल के कई प्रखंडों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को शिक्षा विभाग के द्वारा सभी प्रखंड एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर आरडीडीइ तक को विद्यालय का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भागलपुर के आरडीडीइ सत्येंद्र कुमार झा के द्वारा नवगछिया एवं गोपालपुर प्रखंड के कई विद्यालयों की जांच की गई। इसमें कई तरह की कमियों मिला है। इस मौके पर आदमी ने कुछ भी नहीं बोले उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के बाद कारवाई किया जाएगा। मालूम हो की सत्येंद्र कुमार झा ने रामधारी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय का जांच किया।

इसके उपरांत इन्होंने धरहरा मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय का जांच किया जहां पर उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय के अभिलेखों के संधारण के साथ साथ सभी रोकड़ पंजी एवं अन्य कागजात को जप्त कर कार्यालय लेकर गए। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बीके झा के द्वारा नवगछिया के तेतरी मध्य विद्यालय एवं अन्य तीन विद्यालय का जांच किया गया जिसमें कुछ जगहों पर शिक्षक अनुपस्थित थे छात्रों की भी उपस्थिति कम थी जिसको लेकर के उन्होंने कार्रवाई होने की बात कही।