नवगछिया : आदर्श स्टेशन नवगछिया का क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम चंदन रावत एवं सुकांता ने जायजा लिया। टीम निरीक्षण करने के लिए दो दिवसीय दौड़े पर स्टेशन आए थे। वहां पर टीम ने बारीकी से कई तरह की जांच किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शौचालय, विश्रमालय, रेवले ट्रैक एवं साफ सफाई का जायजा लिया। यात्रियों से स्टेशन पर मिलने वाली सुविधा के बारे में भी बात किया। चंदन रावत ने बताया कि हम लोगों ने जांच कर रिपोर्ट तैयार कर लिया है।

इसे विभाग को सौंपा जायेगा। नवगछिया स्टेशन के ग्रे¨डग के लिए जांच किया गया। नवगछिया स्टेशन पर राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकती हैं। यात्रियों को किसी तरह की सुविधा नहीं हो इसलिए हम लोग यहां आकर जांच कर रहे हैं।
