नवगछिया : आत्म-हत्या की कोशिश, परिजनों ने उसे देख लिया.. मायागंज में इलाज

सूचना/खबरे

खरीक: थाना क्षेत्र के रहने वाले शंभू कुमार ने आत्महत्या की कोशिश की। फंदे से लटकने के कुछ ही सेकेंड बाद परिजनों ने उसे देख लिया और तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंचे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू की पत्नी सौमित्रा देवी ने बताया कि उनके पति खेत से लौटने के बाद विवाद करने लगे पर वह कुछ नहीं बोली क्योंकि उसके पति बीमार रहते हैं और इस वजह से अक्सर विवाद करते हैं। मंगलवार को गालीगलौज करने के बाद वे अपने कमरे में चले गए।

कुछ ही देर बाद वह कमरे में पहुंची तो देखा कि वे फंदे से लटक रहे थे। उन्हें तुरंत नीचे उतारा। महिला ने बताया कि पति का एमआरआई कराने को लिखा गया है। वहां कई दिन बाद बुलाया जा रहा था पर आत्महत्या की कोशिश की बात सुनकर बुधवार को पति को एमआरआई के लिए लेकर आने को कहा गया है।