नवगछिया : आटा पिसाने के दौरान चक्की के फीता में लड़की का बाल फंसा, घायल

NEWS

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में छठ का आटा पिसाने के दौरान आटा चक्की मिल पर एक लड़की का बाल आटा चक्की के फीता में आ जाने से उसे गंभीर चोट आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं आटा चक्की मिल चालक द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बारे में लोगों ने बताया कि कृष्णा यादव की पुत्री आटा चक्की मिल में छठ के लिए आटा पिसाने के लिए गई हुई थी। आटा चक्की मिल पर कुछ भीड़ अधिक थी।

भीड़ में लड़की का बाल आटा चक्की के फीता में आ जाने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी। तत्काल आटा चक्की मिल को बंद कर बच्ची को बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया।