नवगछिया। खरीक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर के बच्चों ने शनिवार को प्रभातफेरी निकालकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रभारी प्रधानाध्यापक हीरा पासवान के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर वार्षिक मूल्यांकन में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं कॉपी-कलम प्रदान कर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों के बीच प्रमाण-पत्र एवं प्रगति-पत्रक का वितरण किया गया।
मौके पर शिक्षकों द्वारा उपस्थित अभिभावकों को आगामी चुनाव में निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलायी गयी। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव मुनम देवी, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, निलेश कुमार चौधरी, मो. जावेद आलम, अर्जुन केशरी के साथ सैकड़ों ग्रमीण एवं बच्चे उपस्थित थे।

