नारायणपुर – नगड़पारा पुरब पंचायत के सतियारा निवासी वृद्ध लक्ष्मण मंडल (70) की शनिवार की संध्या शौच के निकले एवं पानी से भरे गढ्ढे में गिरने से मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध मृतक रिक्शा चालक था जो संध्या ही घर से शौच के लिए निकला था. रात्रि में परिजन आसपास ढुंढा भी था कि रविवार की अहले सुबह इंदिरा मंच के पास पोखर में तैरती हुई शव की बात क्षेत्र में आग की तरह फैली तो लोगों ने संबंधित थाना क्षेत्र बिहपुर पुलिस को दुरभाष पर घटना की जानकारी दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की.मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ बिहपुर थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने शव को गढ्ढे से बाहर निकलवा कर परिजनों से शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मृतक वृद्ध रिक्साचालक को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सोंप दिया. परिजन पत्नी डोमनी देवी,पुत्र बबलू मंडल, अखिलेश मंडल, नरेश मंडल, दो पुत्री व अन्य परिजन विलाप कर रहे थे


वहीं मुखिया मुन्नी मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य देवनारायण मंडल, सुमित मंडल, सौरभ कुमार उर्फ झुन्ना, छोटु गोस्वामी ने सीओ रामजपी पासवान से दुरभाष पर बात कर मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की. सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपये की राशि दी जाएगी.
