नवगछिया : अवैध हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार, पिता मुरारी यादव, निवासी बिनटोली, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र, बेगूसराय जिला के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार आरोपी को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में हथियार लहराते हुए हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को काबू में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में भवानीपुर थाना में 10 जनवरी 2026 को कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 तथा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार और शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।