नवगछिया : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टा और गोली बरामद

Crime Reoprts

बिहपुर | बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गौरीपुर निवासी साजन चौधरी के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार देर रात बिहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि साजन चौधरी ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने युवक के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।