नवगछिया : अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री बरामद-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव में शुक्रवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने वाली मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब निर्माण के उपयोग में लाई जाने वाली निर्माण सामग्री को भी बरामद किया है. बरामद सामग्री में से चार पीस बड़ा ड्राम, चार पीस गैस भट्ठी, आधा दर्जन हांडी, पुराना टायर इत्यादि शामिल है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं दूसरी ओर शराब निर्माण में लगे लगभग आधे दर्जन लोग पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शराब कारोबारी द्वारा सिमरिया गांव के ही विनोद मंडल के गोभी के खेत में शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री स्थापित कर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण किया जा रहा था.

इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि सिमरिया गांव में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी की गई जिसमें मिनी शराब फैक्ट्री को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली. इसको लेकर खेत मालिक विनोद मंडल के अलावे अन्य लगभग आधे दर्जन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.