नवगछिया : खगड़ा गांव स्थित केसरी होटल के पास टोल प्लाजा के गार्ड की बाइक अज्ञात उअपराधियों ने छीन ली। घटना की बाबत भागलपुर जीरो माइल निवासी गार्ड शैलेश कुमार ने परवता थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शैलेश का कहना है कि वह अपने जीरोमाइल स्थित घर से ड्यूटी पर टोल प्लाजा जा रहा था। इसी क्रम में खगड़ा के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उसकी बाइक छीन ली। अपराधियों को देखने के बाद किसी एक को पहचान लेंगे। परबत्ता पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।
