नवगछिया। नवगछिया में अपराधियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को दिन दहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने रतनगंज सुकटिया बाजार के एसबीआई के एटीएम के दो खातों से एक लाख तीस हजार रुपये की निकासी कर रंगरा ओपी क्षेत्र के तिनटंगा दियारा के आशीष कुमार पिता शंभू मंडल से गोपालपुर थाना क्षेत्र के उसरहिया पुल के पास पीछे से ओवरटेक कर पैर से मारकर बाइक को गिरा कर रुपया लूट कर पुन:वापस तेजी से गोपालपुर की ओर चलते बने।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित युवक के पिता शंभू मंडल ने बताया कि आशीष ने अपनी बाइक से लुटेरों का गोपालपुर आरा मिल तक पीछा किया। लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीडित युवक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है।
