नवगछिया : अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कोसी दियारा में मंडरा रहे शातिर गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। सोमवार के देर रात कोसी दियारा स्थित बगड़ी बहियार के समीप किसी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ बाइक पर मंडरा रहे इसी गाँव के शातिर संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी मास्केट और 15 जिंदा गोली बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी हथियार के साथ बगड़ी बहियार में बाइक से घूम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही जेएसआई सूबेदार पासवान, पीएसआई अविनाश कुमार एवं एएसआई रामप्रकाश आर्या को पुलिस बलों के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

जहाँ तीनों पुलिस पदाधिकारी चोरहर-बगड़ी पोखर के पास अलग-अलग जगह बंटकर और गाँव की घेराबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान गिरफ्तार आरोपी को पुलिस को देखकर भागने लगा। किन्तु, तीनों तरफ से पुलिस टीम तैनात रहने के कारण वह घिर गया।

जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है और कईबार जेल जा चुका है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।