नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक में गई मुद्दे उठे -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक में गई मुद्दे उठे। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सभी सीडीपीओ से क्षेत्र में आ रही समस्या के बारे में पूछा। सीडीपीओ गोपालपुर ने बताया कि गोपालपुर में सीडीपीओ के लिए मात्र एक कमरा उपलब्ध है। जिसके कारण कार्य संचालन में कापी परेशानी होती है। बीडीओ ने बताया कि नया भवन बन कर तैयार है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक माह में सीडीपीओ कार्यालय का स्थानांतरण कर दिया जायेगा। सीडीपीओ ने बताया कि सुकटिया बाजार में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाना है। स्थाल भी देख लिया गया है, लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा भूमि का प्रस्ताव नहीं दिया है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि का सत्यापन कर प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध करायएं। बैठक में उपस्थित कैलाश कुमर ने बताया कि मध्य विद्यालय श्रीपुर में छ: सौ बच्चों का नामांकन है जिसमें चार सौ बच्चे उपस्थित होते हैं, इस विद्यालय में कम से कम आठ शिक्षक होना चाहिए लेकिन वर्तमान में तीन शिक्षक ही पटन पाठन करवाते हैं।

इस मामले में बीईओ नवगछिया ने बताया कि बहाली नहीं होने के कारण शिक्षक की कमी है। मौके पर ही बात सामने आयी है कि गोपालपुर के करारी तीनटंगा विद्यालय को जांच करने का निर्देश दिया।