नवगछिया अनुमंडल के सभी माता के मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

धर्म

नवगछिया : शारदीय नवरात्र के अष्टमी पूजा के दिन नवगछिया अनुमंडल के सभी माता के मंदिरों के पट को खोल दिया गया. माता के मंदिर के पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए माता के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पट खुलते ही माता के भक्त माता की पूजा अर्चना में लीन हो गए. माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर, नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, नवगछिया रेलवे दुर्गा मंदिर, साहू परबत्ता दुर्गा मंदिर, नगरह दुर्गा मंदिर, बभनगामा दुर्गा मंदिर सहित अनुमंडल के सभी माता के मंदिर में भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की.

अष्टमी पूजा के दिन माता के दरबार का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की. त्यौहार को लेकर इलाके के लोग माता की आराधना में लीन है वहीं हर तरफ उत्साह का माहौल है. दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूजा को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी मौजूद दिखे.