नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद के प्रत्याशी और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

सूचना/खबरे

नवगछिया। अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद पद के लिए नामांकन के बाद लौट रहे गोपालपुर प्रखंड की एक महिला प्रत्याशी के समर्थक मुख्य द्वार के पास नारेबाजी करने और रंग गुलाल उड़ाने लगे। इसको लेकर उनके खिलाफ निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि प्रत्याशी नामांकन के बाद जब वह वापस निकलीं तो उन्हें देखते ही उनके समर्थक जोर-जोर से नारा लगाने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रहे निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों को समझाया और नारा लगाने से मना किया,

लेकिन प्रत्याशियों को देखते ही उनके समर्थक निर्वाचित पदाधिकारी के सामने ही जोर-जोर से नारे लगाने लगे। वहां मौजूद दंडाधिकारी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

अनुमंडल कार्यालय में गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड के जिला परिषद पद के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन गोपालपुर से दो एवं इस्माईलपुर से एक कुल 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दिया। वहीं गोपालपुर इस्माईलपुर प्रखंड से एक-एक प्रत्याशियों ने एनआर कटवाये।