नवगछिया : कैंसर दिवस के चौथे दिन अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कैंसर स्क्रीनिंग का शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टर श्रुति एवं कैंसर विभाग के नर्सिंग स्टाफ रश्मि कुमारी की उपस्थिति में 80 मरीजों की जांच की गई। जिनमें पांच मरीज में कैंसर के लक्षण पाए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन पांच मरीजों को मायागंज में बायोप्सी की जायेगी। इस अवसर पर कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्रुति ने कहा कि जागरूकता से ही कैंसर से बचाव संभव है। अगर कोई घाव लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा हो, पैखाना, पेशाब से खून आता हो, स्तन में गांठ हो, मुंह के अंदर या जीव में चित्ता हो गया हो,
तो वैसे मरीज को तत्काल शिविर में जाकर जांच करानी चाहिए, स्क्रीनिंग करवाना चाहिए। ऐसे मरीजों की जांच एवं बीमारी से लड़ने में सरकार मदद करेगी। मौके पर अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार, एड्स काउंसलर अजय सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

