नवगछिया : अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर कार्रवाई करें राजस्व अधिकारी

सूचना/खबरे

नवगछिया के सीओ ने नवगछिया के राजस्व अधिकारी को कहा कि वे दफ्तर परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर कार्रवाई करें। उन्होंने अंचल कार्यालय में दलाल, मुंशी और अनधिकृत व्यक्तियों को देख शिकायत की थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद सीओ ने गार्ड प्रभारी, राजस्व कर्मचारी और प्रतिनियुक्त चौकीदार को शोकॉज किया तो किसी ने बाहरी व्यक्ति के दफ्तर में होने की बात नहीं कही। ऐसे में सीओ ने राजस्व अधिकारी को कहा कि यदि वे किसी बाहरी व्यक्ति को देखते हैं तो उन पर कार्रवाई कर सकते हैं।