नवगछिया : अधिकारियों ने लिया जायजा, पूरी तरह से बाजार हो रहा है सील.. पेंटागन घोषित -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज की वजह से आज रविवार को अधिकारियों के दल ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र का जायजा लिया. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया. इसके साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नवगछिया में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जल्द ही नियमानुसार संक्रमित क्षेत्र और इसके संभावित फैलाव वाले क्षेत्रों को प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चले कि देर शाम नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मायकिंग कर जानकारी दिया गया कि नवगछिया बाजार को पेंटागन घोषित कर दिया गया है जिसके तहत बाजार को पूरी तरह से सील कर दिया गया है वही उन्होंने बताया कि कल से सभी प्रकार के दुकाने अगले आदेश तक बंद रहेगा अगर कोई भी आदमी सड़क पर नजर आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

महाराजी चौक

जिसके तहत दवा दुकानें, बैंक, बीमा इत्यादि प्रतिष्ठान भी बंद रह सकते हैं. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आज जिन अधिकारियों ने जायजा लिया उनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नगर पंचायत इत्यादि शामिल थे.

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष, नवगछिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के परामर्श के आलोक में पुलिस अधीक्षक आवास के पास, सत्यम होटल के पास, भवानीपुर मोड़ के पास, इन्टर स्तरीय उच्च विद्यालय के पास, नवादा चौक (बजरंगबली के आगे), नगर पंचायत कार्यालय के पीछे, सीमरा मोड़ के पास, राजेन्द्र कॉलोनी मोड़, ज्ञानेश्वर यादव के घर के पास, व्याहुत चौक, दुर्गा मंदिर चौक, शीतला मंदिर चौक, गरीबदास ठाकुरबाड़ी मोड़, जामा साहब के घर के पास, चैती दुर्गा मंदिर चौक, व्यासदेव भगत के घर के पास, जनक सिंह के घर के पास, मनियामोड़ के पास, मिल टोला (बजरंगबली स्थान के पास) वैशाली होटल के पास कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नवगछिया बॉस एवं बल्ला से बैरिकेटिंग हो रहा है ताकि लोगों का आवागमन बंद हो। इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवगछिया के निदेश पर किसी अन्य स्थल पर भी बैरिकेटिंग कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, नवगछिया द्वारा कराई जा सकेगी।

स्टेशन रोड, काली मंदिर

रैपिड रिसपॉन्स टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी

रैपिड रिसपॉन्स टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा, आंगनवाड़ी सेविका, आंगनवाड़ी सहायिका इत्यादि की प्रतिनियुक्ति उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया करेंगे, जबकि गैर स्वास्थ्य कर्मी यथा विकास मित्र, किसान सलाहकार, शिक्षक, पंचायत रोजगार सेवक इत्यादि रहेंगे, इसकी नियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवगछिया करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा एक पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। रैपिड रिसपॉन्स टीम अपना कार्य उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया के पूर्ण नियंत्रण में कार्य करेंगे।