नवगछिया – अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बनिया गांव के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 68 हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूट लिया है. फाइनेंस कर्मी बांका जिला के शंभुगंज निवासी सूरज कुमार है. वह नवगछिया में रहकर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है. घटना के संबंध में पीड़ित फाइनेंस कर्मी सूरज ने बताया कि शुक्रवार को वे बनिया गांव से ग्रुप के सदस्यों से लगभग एक लाख रूपये कलेक्शन कर वापस नवगछिया लौट रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब वह बनिया गांव से बाहर आया तो मुरली चौक जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आये दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे हथियार दिखा कर रोक लिया. जबतक पर कुछ समझ पाता अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दिया और डिक्की को तोड़ कर एक लाख रुपये और जेब में रखा मोबाइल छीन लिया. पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने बताया कि अपराधियों ने लूट की घटना के दौरान उसके साथ मारपीट भी किया.

लूटपाट करने के बाद अपराधी वापस मुरली गांव की ओर ही भाग गए. पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत दिये जाने के बाद भी पुलिस स्थल पर विलंब से पहुंची. रंगरा थानाध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी भी की जा रही है.
