नवगछिया : अज्ञात महिला का शव बरामद, पोस्टमार्टम कर रखा सुरक्षित

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया रेल थाना अंतर्गत कुरसेला स्टेशन के समीप एक अज्ञात महिला का शव जीआरपी द्वारा बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर जीआरपी पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित रखा गया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला का उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक है। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखा गया है। इसकी पहचान जब तक नहीं होती है 72 घंटे से सुरक्षित रखना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेल डीएसपी ने जीआरपी थाने में की समीक्षा

नवगछिया। कटिहार रेल डीएसपी कुमार देवेंद्र ने नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया और मामले की समीक्षा की। इस मौके पर इन्होंने लंबित मामले, फरार वारंटी एवं अवैध वेंडरों पर अभियान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अनुसंधानकर्ता से विभिन्न मामले में आनेवाली परेशानी को भी जाना, साथ ही उन्हें पूरा सहयोग कर समय पर डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। ट्रेन में मानव तस्करी फर्जी टिकट सहित आदि मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह एसआई थाना मैनेजर आदि लोग उपस्थित थे।