नवगछिया : अखिल भारतीय सत्संग की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

EVENT

नवगछिया । अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 111 वां वार्षिक महाधिवेशन के एक दिन पूर्व नवगछिया में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संतमत सत्संग स्थल से निकलकर महाराज जी चौक से मक्कातकिया, गरीबदास ठाकुरबारी रोड होते हुए महाराज जी चौक से रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन से भवानीपुर होते हुए सत्संग स्थल पहुंची। शोभायात्रा में आदिवासी नृत्य देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और घोड़ों के साथ गुरु महाराज का उद्घोष करते हुए सत्संग प्रेमी हजारों की संख्या में शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा के आगे घोड़े पर सवार श्रद्धालु शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोभायात्रा पर जगह जगह महिलाओं ने की पुष्प वर्षा : शोभायात्रा में महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं पोस्ट ऑफिस रोड के पास श्री श्याम भक्त मंडल, गोपाल गौशाला के पास शिवरात्रि कमेटी, स्टेशन रोड में बाबा गणिनाथ, धर्मशाला रोड में श्याम दीवाने और कई जगह शहर वासियों के तरफ से फूलों की वर्षा की गई। बिस्कुट, शरबत, पानी से स्वागत किया गया। पूरा शहर शोभायात्रा के स्वागत में लगा हुआ था। इस शोभायात्रा में काफी संख्या में प्रशासन भी साथ साथ चल रही थी। शोभायात्रा में महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की तस्वीर रथ में लगाई गई थी।

अखिल भारतीय सत्संग 18-19-20 फरवरी को भवानीपुर टावर चौक एनएच 31के पास होगा। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि इसमें कम से कम 10 लाख सत्संग प्रेमियों के आने की संभावना है। शोभायात्रा में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल, झारखंड के श्रद्धालुओं के अलावा फारबिसगंज, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, सहित आसपास के हजारों लोगों ने लिया भाग। सत्संग में आनेवाले श्रद्धालुओ के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय, पानी, रोशनी की व्यवस्था की गई है।

सत्संग सुबह 6:00 बजे से और दोपहर 2:00 बजे से होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, अजय किशोर यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लु यादव, पार्षद मुन्ना भगत, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, पंकज बाबा, गोपी यादव, हलदार यादव श्रीकांत साह ,महेंद्र यादव, लोजपा नेता सुरेश भगत ने शोभा यात्रा में भाग लिया और तैयारी में लगे हुए हैं।

नवगछिया। अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 111वें अधिवेशन के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवगछिया के निदेशक राजीव कुमार के साथ संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि संत के वर्तमान आचार्य हरिनंदन परमहंस महाराज महाविद्यालय के निदेशक निवास कक्ष में 18, 19 एवं 20 फरवरी को रात्रि विश्राम करेंगे एवं भारतवर्ष के सुदूर प्रांतों से आए तकरीबन 500 संत भी अर्जुन कॉलेज के प्रांगण में ही तीनों दिन रात्रि विश्राम करेंगे। विश्राम की समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी।