नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया ईकाई के द्वारा बुधवार को नवगछिया के टोल प्लाजा पर दूसरे राज्यों से आने वाले भूखे एवम् लाचार लोगों के बीच खाद्य सामग्री एवं पेय जल वितरण किया गया. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभी पूरा देश बहुत बड़ी संकट से जूझ रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जो लोग दूसरे राज्यों से आए रहे ना उनके पास पैसे है ना खाने के लिए कुछ हमारा छोटा सा प्रयास है कि उन लोगो को खाद्य सामग्री दे सके. मौके पर सुजीत सिंह चौहान, जी बी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरव कुमार पोद्दार, अविश कुमार, राहुल शर्मा, शिवम झा, दरोगा कुमार, बिष्णु कुमार आदि मौजूद रहे.

