नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मोनिका सहित तीन को किया गया सम्मानित

NEWS

नवगछिया : पिछले माह दिल्ली में आयोजित खो-खो विश्व कप प्रतियोगिता में भारत की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाली नवगछिया की खिलाड़ी मोनिका कुमारी के अलावा ताइक्वांडों खिलाड़ी जेम्स फाइटर व क्रिकेटर अंजलि को बाल भारती स्कूल प्रबंधन तथा लायंस क्लब के सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब के अध्यक्ष विनोद चिरानिया ने प्रार्थना से की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयनित होना और फिर वर्ल्ड कप में विजयी होना बड़ी उपलब्धि है। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पवन सर्राफ ने कहा कि आपकी उपलब्धि बिहार के लिए गर्व की बात है। अजय कुमार रूंगटा ने कहा कि आप युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र-छात्राओं कहा कि खेल में भी भविष्य बना सकते हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से मोनिका को 11 हजार रुपए दिए गए। मोनिका की मां जुदा देवी, पिता विनोद साह को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। वहीं नप की सभापति प्रीति कुमारी और उनके प्रतिनिधि डब्लू यादव ने भी मोनिका को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।