देशभर के अस्पतालों के डॉक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे, ओपीडी सुबह छह बजे से बंद

राष्टीय / अंतरराष्टीय

देशभर के अस्पतालों के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की सर्वोच्च संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को कहा कि वह अपने पूर्व में हड़ताल को किए गए एलान पर कायम है। आईएमए ने यह फैसला पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में हो रहे आंदोलन के समर्थन में किया है। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईएमए ने कहा कि ओपीडी सहित गैर आपातकालीन सेवाएं सोमवार सुबह छह बजे से बंद रहेंगी। डॉक्टर मंगलवार सुबह छह बजे दोबारा काम पर लौटेंगे। हालांकि आपाताकलीन सेवाएं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आईएमए ने शुक्रवार को चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। .

आईएमए ने चिकित्सा पेशवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रावधानों से युक्त केंद्रीय कानून की मांग की है। उसने कहा कि 19 राज्य इस संबंध में बिल पारित कर चुके हैं। ऐसे में अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र, तीन स्तरीय सुरक्षा सहित ढांचागत सुरक्षा उपाय, सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया लागू करने के लिए एक समान कानून बनाने की जरूरत है।