चीन की दिग्गज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अब टू-व्हीलर मार्केट में कदम रखा है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोपेड Mi HIMO लॉन्च किया है। चीन में लॉन्च होने वाली इस मोपेड की कीमत करीब 31 हजार रुपए (2,999 युआन) है। इसकी बिक्री 4 जून से शुरू होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिंगल चार्ज में तय कर पाएंगे 120 किमी का सफर
मोपेड में 14,000mAh की बैटरी और 350 वाट की मोटर लगी है, जो सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। इसके टॉप स्पीड के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नही दी है। कंपनी का दावा है कि यह 6.5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है। इसमें 14,000mAh की 13 लीथियम आयन बैटरी दी गई है। मोपेड में दो बैटरी कैपेसिटी विकल्प 14 Ah और 28 Ah होंगे। कंपनी का दावा है कि फुली चार्ज होने पर 14 Ah बैटरी कैपेसिटी से 60 किमी तक का सफर तय किया जा सकेगा और 28 Ah से 120 किमी तक का सफर तय कर पाएंगे।

स्पेसिफिकेशन
वजन-53 किग्रा.
कलर- रेड, ग्रे, व्हाइट
लंबाई-1515mm
चौडाई-665mm
ऊंचाई- 1025mm

फीचर्स
हाई-सेंसटिव डिजिटल डिस्प्ले
वन टच स्टार्ट बटन
मल्टी फंक्शनल कॉम्बिनेशन स्विच
90mm चौड़े टायर
फ्रंट में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक
रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम
