नवगछिया : विश्व योग दिवस के अवसर पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल में लगातार दूसरे दिन भी योग शिविर और समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन में ग्रामीणों के साथ विद्यालय के संचालक सी पी एन चौधरी के द्वारा बच्चों को योगा के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई. सभी बच्चों ने योगा कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. योगा के संचालन मे शिक्षक गण सुकेश, भुवन, रौशन, आशीष, नटवर, संतोष, प्रेरणा, बंदना, बेबी, जूली आदि ने भी अपना योगदान दिए. बच्चों मे निर्भय, अकबर, मुस्ताक, दीपक, सूरज, गुंजन, नीतिन, जयश्री आदि ने भाग लिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
