दीपावली की रात आठ से दस बजे तक ही पटाखा छोड़ें, इसके बाद नहीं : जिलाधिकारी

भागलपुर / पटना

डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में गुरुवार की शाम को शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति के सदस्यों ने काली पूजा विसर्जन में सांप्रदायिक सौहार्द बनाते हुए शांतिपूर्वक विसर्जन करने का आश्वासन दिया। उनलोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग करने की बात कही। बुनियादी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया। कहा कि शहर की सफाई हो, घाटों की सफाई हो और बिजली की व्यवस्था और सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम किया जाए। सड़क टूटी हुई हैं, उसकी मरम्मत कराई जाए, जिससे शोभायात्रा और विसर्जन जुलूस निकलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। विभाग बिजली की समस्या को दूर करने का प्रयास करे, सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना होगा और समय पर विसर्जन यात्रा निकालकर मूर्ति का विसर्जन करना होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रात आठ से दस बजे तक दीपावली के अवसर पर पटाखे छोड़े जा सकेंगे। विसर्जन शोभायात्रा में किसी भी तरह के पटाखे के इस्तेमाल पर रोक रहेगा। छठ पूजा के दौरान घाटों की सफाई नगर निगम करेगा। शहरों में लाइट की व्यवस्था हो। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हाईमास्ट लाइट जले रहेंगे, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहेगी।

पूजा के दौरान सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम पंडालों में पहले की तरह पूजा समिति को करने होंगे। पंडाल में अग्निशमन यंत्र लगाने की जवाबदेही पूजा समिति की होगी। बिना लाइसेंस के लिए भी पूजा समिति नहीं रहे। शोभायात्रा रात नौ बजे से शुरू होगी और रात के एक बजे खत्म हो जाएगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि दुर्घटना ना घटे, इसके लिए समय सीमा का ख्याल रखना जरूरी है। नियम का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली व काली पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में शामिल पूजा समिति के सदस्य।

डीआरडीए सभागार में शांति समिति की बैठक में शामिल डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती व अन्य।

प्रतिमा विसर्जन के समय पटाखा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा

बैठक में शांति समिति से अनुरोध किया गया कि विसर्जन शांतिपूर्वक कराएं। डीएसपी ने कहा कि विसर्जन के समय पटाखा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। गैर लाइसेंसी दुकानदार पटाखा नहीं बेच पाएंगे। जाम की स्थिति ना हो, इस कारण से डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। विसर्जन जुलूस में प्रतिमा आगे-पीछे करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी बैठक में सहायक जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह, अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, सदर एसडीओ आशीष नारायण, सिटी डीएसपी राजवंश सिंहआदि मौजूद थे।