नवगछिया : दलित पर्चाधारियों ने पर्चे की जमीन से बेदखल का लगाया आरोप

गोपालपुर

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना के लक्ष्मीपुर के दलित पर्चाधारियों ने लक्ष्मीपुर के कुछ लोगों पर पर्चे की जमीन से बेदखल करने, जमीन हड़पने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्चाधारी कमलेश्वरी हरिजन, जगदेव हरिजन का पुत्र वकील हरिजन, सीताराम हरिजन, जयप्रकाश हरिजन, प्रदीप हरिजन, रेखा देवी पति वकील हरिजन लक्ष्मीपुर ने दिए गये आवेदन में बताया है कि पिताजी के नाम से बिहार सरकार द्वारा पर्चा दिया गया था। जो अगले वर्ष इस्माईलपुर सीओ द्वारा जमीन को मापी कराकर पर्चे की जमीन को सबको अलग कर दिया गया था। उस जमीन पर हमलोग पिताजी के समय से ही फसल उपजाते आ रहे हैं। मुस्लिम टोला लक्ष्मीपुर के मो. मुनाफ, मो. मोजर, मो. जमशेद, मो. साजिद, मो. छोटू, शबनम खातून पति मो. मुनाफ, सुखी खातून पति मो. मोजम द्वारा खेत जोते जाने पर साजिश के तहत मारपीट कर खेत से भगाने की बात कही है।

पर्चाधारियों ने बताया कि इनलोगों का साथ गांव के सरपंच भी दे रहे हैं। पर्चाधारियों ने जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए रक्षा की गुहार लगाई है। एसडीओ ने इस्माईलपुर सीओ से मामले को देखकर रिपोर्ट देने को कहा है।