ढोलबज्जा में विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद.. -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा एयर स्ट्राइक कर उनपर किए गए जवाबी कार्यवाही पर, मंगलवार को ढोलबज्जा में विभिन्न राजनीतिक दलों व युवा संगठनों ने संयुक्त रूप से जश्न मनाते हुए गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला. जो शहीद भगत सिंह चौक से निकल कर गांधी चौक, थाना चौक, नेताजी सुभाष चौक व भगवानपुर होकर पुनः भगत सिंह चौक पहुंचा. विजय जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे अनेकों नारे लगाए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं सभी ने भारतीय वायु सेना की शौर्य और पराक्रम को याद कर आतिशबाजी किया. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए साथ ही पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया. इस अवसर पर बैद्यनाथ स्वर्णकार, उपेंद्र पासवान, भाजपा नेता विक्रम स्वर्णकार, लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, युवा जदयू जिला प्रवक्ता प्रशांत कुमार कन्हैया,

एलआरपी जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार, शिक्षक रामानंद सागर, ब्रजेश कुमार, राजेश पासवान, शंभु सुमन, मतीष कुमार, शशी पोद्दार, ललन कुमार, चंदन, गुरुदेव, जय प्रकाश, दीपक, सुदर्शन, अभिषेक, सोनू, बब्बो, राजा, आयुष, आशीष, रतन, छोटू व प्रदीप राम के साथ सैकड़ों लोग शामिल थे उधर गुंजन भवन कासिमपुर में युवा व छात्र जदयू कार्यकर्ताओं ने भी दीप जलाकर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल व जिला प्रवक्ता रोबिन कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.