ढोलबज्जा थाने के जमादार के खिलाफ ग्रामीणों ने एसपी को दिया आवेदन -Naugachia News

कदवा

नवगछिया। ढोलबज्जा थाने में तीन साल से पदस्थापित जमादार अनिल कुमार यादव के खिलाफ धोबिनिया बासा के ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन दिया है। प्रभु यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव व छट्ठ शर्मा के साथ अन्य ने कहा है कि जमादार सुबह 5 बजे ही गांव-गांव जाकर राजनीतिक कर एक दूसरे के खिलाफ लोगों को भड़काते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोड पर गाड़ी वालों को धमका कर गलत ढंग से वसूली करते हैं। तीन साल से कार्यरत जमादार ने थाने को राजनीति का अड्डा बना दिया है। ढोलबज्जा प्रभारी थानाध्यक्ष के झा ने बताया कि वहां मो. नीलम देवी व सुरेंद्र यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

नीलम की जमीन पर सुरेंद्र यादव ने कब्जा कर रखा है। उसी मामले में ढोलबज्जा जमादार अनिल कुमार यादव द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है। एसपी निधि रानी ने कहा कि मामले की जांच कर एसडीपीओ को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।