नवगछिया। डीएम सुब्रत कुमार सेन गुरुवार को डीडीसी प्रतिभा रानी के साथ संध्या समय 14 नंबर सड़क पर काॉलेज चौक के समीप स्थित जीविका ग्रामीण बाजार (मॉल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद जीविका के पदाधिकारियों एवं जीविका सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाद में डीएम ने जीविका सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सदस्यों से शराबबंदी को लेकर चल रहे अभियान की भी जानकारी ली एवं नियमित तौर अभियान के माध्यम से शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने को कहा। इस मौके पर जीविका बीपीएम बालदेव कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
