चक्रवाती तूफान फेनी का झारखंड में असर, कल आंधी-बारिश तूफान.. हुई जम कर वारिश

भागलपुर / पटना

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर 1 मई से झारखंड में नजर आने लगा है. बुधवार को सूबे के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई. राजधानी रांची में बारिश के साथ मौसम बदल गया है और लोगों को गर्मी से राहम मिली. पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत सूबे के कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. कुछ जिलों को तापमान तो 40 को भी पार कर गया और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि चक्रवातीय तूफान का असर झारखंड में एक मई से ही दिखने लगेगा. विभाग की मानें तो दो, तीन और चार मई को तूफान के कारण झारखंड में तेज आंधी और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार तूफान का असर करीब-करीब पूरे झारखंड में नजर आएगा.

खबरों की मानें तो आंध्र और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में यह तूफान ज्यादा असर दिखाता नजर आएगा. यहां चर्चा कर दें कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में उठा फेनी तूफान तेजी से उत्तर की ओर बढ़ता जा रहा है.