
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग 31 पर चकमैदा ढाला के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल सवार के बीच आमने सामने के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भागलपुर के सजौर निवासी 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में मोटरसाइकिल पर सवार बेगुसराय मटिहानी निवासी सोनू कुमार, तुलसीपुर निवासी अंजनी कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये. मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने मृतक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. अंजनी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार गौतम अपने सहयोगी सोनू के साथ सजौर से बेगुसराय मटिहानी जा रहा था. मटिहानी में सोनू का विवाह होने वाला था. विवाह में शरीर होने के लिए दोनों शुक्रवार की सुबह सजौर से मटिहानी के लिए निकला था. एनएच 31 पर चकमैदा ढाला के बास बोलेरो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार गौतम की मौत हो गयी. मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारते हुए बोलेरे एक दुकान से टकराया. दुकानदार तुलसीपुर निवासी अंजनी भी घायल हो गये. पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है. मामले की प्राथमिकी खरीक थाने में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
