बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर माड़र ग्राम पंचायत के मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेारकाही के थाना प्रभारी गूंजन कुमार ने मंगलवार को बताया, “मांडर गांव में पंचायत की मुखिया रागनी देवी के पति नंदलाल पासवान (5०) सोमवार रात घर के एक कमरे में अकेले सोए हुए थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।”


गोली की आवाज सुन कर घर के अंदर से बाहर आए परिजन घायल अवस्था में नंदलाल को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि “इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण आपसी रंजिश मान रही है।”
