खगड़ा रेड लाइट एरिया वह बदनाम गली.. हर रोज युवती एवं महिलाओं की आबरू की बोली लगती

राष्टीय / अंतरराष्टीय

किशनगंज : शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया वह बदनाम गली है जहां हर रोज युवती एवं महिलाओं की आबरू की बोली लगती है। वर्षों से चल रहे देह व्यापार के दलदल में कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। देह व्यापार के दलदल में यहां खरीद-फरोक्त या प्रेम प्रसंग में फंसाकर लाई गई युवतियों को धकेला जाता है। ऐसे कई लोग हैं जो इस धंधा को संचालित कर मासूम लड़कियों के जिंदगी को नरक में तब्दील करने में जुटे हुए हैं। खगड़ा रेडलाइट एरिया में बंगाल, नेपाल, असम सहित बिहार, यूपी के लड़कियों को लेकर संचालकों के हाथों बेचा जाता है जिससे यहां जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की शाम किसी अन्य जगह की लड़की को लाकर रखने की सूचना पर एसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने रेडलाइट एरिया में छापेमारी अभियान चलाई। छापेमारी में एक महिला समेत दो पुरुष ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों ग्राहक को जेल भेज दिया गया और महिला से पूछताछ के बाद उसे पुनर्वास केंद्र में रखने की प्रक्रिया की जा रही है।

शहर के खगड़ा स्थित रेडलाइट एरिया में शाम होते ही पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो जाता है। इस गली में आने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए सड़क किनारे सज धज कर नई युवतियों को खड़ा किया जाता है। जहां पांच सौ से हजार रुपये से युवतियों की आबरू की बोली लग जाती है। यहां नेपाल, भूटान से लेकर पश्चिम बंगाल और कई प्रदेशों के युवतियों लाकर धंधा कराया जाता है।

रेडलाइट एरिया में अब तक दर्जनों बार पुलिस छापेमारी हुई है। कई बार अन्य जगह से लाकर रखी गई युवतियों को बरामद भी किया गया है और धंधा संचालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक धंधा बंद हो जाता है और लड़कियों को अन्य जगह शिफ्ट करा दिया जाता है। फिर कुछ दिनों के बाद धीरे-धीरे धंधा गुलजार होने लगता है।

रेडलाइट एरिया के चारों ओर आवासीय मोहल्ला है एवं इस एरिया के बीच से मुख्य सड़क भी गुजराती है। स्थानीय लोगों का कहना है इसी सड़क से कई आवासीय मोहल्ले के लड़कियां पढ़ाई के लिए सुबह शाम आना-जाना करती है। लेकिन पढ़ाई करने वाली लड़कियों को इन बदनाम गली के शर्मशार होना पड़ता है। कई बार स्थानीय लोग इस धंधा को बंद करने के लिए प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं।

2021 में हुई पुलिस छापेमारी के बाद यहां देह व्यापार का धंधा कई माह के लिए बंद हो गया था। जिससे स्थानीय लोगों में खुशी था। छापेमारी के कई माह तक इस बदनाम गली में देह व्यापार का धंधा बंद रह। इस दौरान देह व्यापार से जुड़ी महिला अपना ठिकाना पांजीपाड़ा, इस्लामपुर, गुलाबबाग और आसपास के रेड लाइट एरिया में बना ली थी, लेकिन सक्रिय संचालकों के सहयोग से फिर से एक बार खगड़ा रेड लाइट एरिया अपने पुराने वजूद में आ गया देह व्यापार से जुड़ी महिलाएं यहां पहुंचकर फिर धंधा करने लगी।