खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बलुआही के निकट बिजली पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक की पहचान सहरसा जिले के कनेरिया ओपी के डोह निवासी सच्चिदानंद चौधरी के बेटे संपत कुमार के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि संपत शहर के नाला रोड में मुकेश चौधरी के किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की रात वह मकान मालिक की बेटी की शादी में उनके गांव रहीमपुर भोज खाने गया था।


भोज खाकर वह साइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क जाम रहने के कारण वह बगल से निकलने लगा। इसी बीच उसके शरीर का संपर्क करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के पोल से हो गया। करेंट के झटके के मौके पर ही मौत हो गयी।
इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
