ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस के कुल 34 नए मरीज बुधवार को पटना के बड़े सरकारी अस्पतालों में जांच कराने पहुंचे। इनमें से 24 लक्षण वाले मरीज एम्स की ओपीडी में जबकि नौ आईजीआईएमएस में और एक पीएमसीएच में पहुंचे। एम्स में पहुंचे 24 में से सात को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। अन्य को दवा देकर जांच कराने की सलाह दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, आईजीआईएमएस में आए सभी नौ लोगों को ब्लैक फंगस यूनिट में भर्ती किया गया। पीएमसीएच में पहुंचे एकमात्र मरीज को एम्स में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस घोषित होने के बाद के पहले दिन ही इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज यहां पहुंचे। पहले से इस संक्रमण से पीड़ित 22 मरीज यहां भर्ती थे।
![]()

अब तक सात लोगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। तीन और लोगों के ऑपरेशन की तैयारी की जा चुकी है। एम्स ओपीडी में कुल 24 नए संदिग्ध अपनी जांच कराने ईएनटी विभाग में पहुंचे थे। उनमें से सात संक्रमित को मरीज को भर्ती किया गया जबकि कुछ आंशिक लक्षण वाले को दवाइयां देकर जांच के लिए भेजा गया है।
म्यूकरमाइकोसिस के मरीज बड़ी संख्या में ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञों के निजी क्लिनिकों और अस्पतालों में भी पहुंचने लगे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन संदिग्ध मरीज आंखों में डबल विजन, सूजन, दर्द और लालिमा लेकर पहुंचे थे। उनकी केस हिस्ट्री से म्यूकरमाइकोसिस के लक्षण लगे। उन्हें भी जांच और बेहतर इलाज के लिए एम्स या आईजीआईएमएस जाने की सलाह दी गई।
