कटिहार-बरौनी रेलखंड के पास रेल ट्रैक धंसने के कारण… कई दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया

भागलपुर / पटना

बेगूसराय: बेगूसराय-बरौनी कटिहार रेलखंड के साहेबपुरकमाल स्टेशन के पास रेल ट्रैक धंसने के कारण बीते एक सप्ताह से इस रूट पर आवागमन बाधित है. वैसे तो ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है. लेकिन ट्रेनों के रद्द किए जाने से यात्री परेशान हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महत्वपूर्ण पूर्वोत्तर के राज्यों को जोड़ने वाली बरौनी कटिहार रेलखंड पर बीते एक सप्ताह से परिचालन अवरुद्ध है. कुछ महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेन को किसी तरह चलाया जा रहा है. लेकिन कई दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है. बेगूसराय के आम यात्रियों के लिए सीमित विकल्प यही है कि उन्हें हाथीदह स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा है या बस से यात्रा करनी पड़ रही है.

इतंजार में हैं लोग
ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेल से यात्रा करने वाले लोग किस कदर परेशान हो रहे हैं. ट्रेनों के रद्द किए जाने के बाद कुछ ट्रेनें देरी से चलाई जा रहीं हैं, जिससे यात्रा करने के लिए लोगों को घंटों स्टेशन पर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है.

कुत्तों का अड्डा बना स्टेशन
बेगूसराय स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ता रहता था अभी हालात ये है कि टिकट खिड़की की लेन में कुत्ते आराम से सो रहे हैं और कुली जो दिनभर यात्रियों का सामान गाड़ी तक पहुंचा कर कुछ पैसे कमाते थे और रोजी रोटी चलाते थे, अभी स्टेशन पर बैठकर लूड़ो खेलकर समय काट रहे है. रेल अधिकारी बताते हैं कि अगले 2-3 दिन के अंदर ट्रैक मरम्मती का कार्य पूर्ण कर सभी ट्रेनों का आवागमन पूर्व की भांति बहाल कर दिया जाएगा.

मरम्मत में इतना समय क्यों
रेल परिचालन की व्यवस्था पर आप गौर करें तो आप ये देखते होंगे कि कही ट्रेन डिरेल होती है या पटरी क्षतिग्रस्त होती है तो 24 घंटे के अंदर उसे ठीक कर दिया जाता है लेकिन यहां बीते एक सप्ताह से आवागमन एक ट्रैक पर पूर्ण रूप से बाधित है. बाबजूद इसके रेल प्रबंधन अभी तक उसकी मरम्मती नहीं कर पाया है.

रेलवे भी घाटे में
लोगों की परेशानी की बात छोड़ भी दें, तो खुद रेलवे को इससे लाखों के राजस्व का नुकसान उठाना पर रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि पूर्व की भांति कितने समय बाद इस महत्वपूर्ण रेल ट्रैक पर यातायात बहाल किया जा पाएगा.