कटिहार : गुवाहाटी-बेंगलुरू एक्सप्रेस में 3 देसी पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त.. घटना को अंजाम देने के फिराक

भागलपुर / पटना

कटिहार रेल मंडल के कटिहार-एनजेपी रेलखंड पर आरपीएफ ने मंगलवार की रात गुवाहाटी-बेंगलुरू एक्सप्रेस में 3 देसी पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त किया है। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कटिहार रेल मंडल से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कुछ बदमाश कारतूस और पिस्टल लेकर यात्रा कर रहे हैं और वे लोग किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर कटिहार, किशनगंज, बारसोई, एनजेपी, सिलीगुड़ी आरपीएफ पोस्ट के प्रभारियों को अलर्ट किया गया। आरपीफ के इंस्पेक्टर और ट्रेन के स्कोर्ट पार्टी में शामिल आरपीएफ के अधिकारियों ने विभिन्न ट्रेनों के विभिन्न कोचों में तलाशी अभियान चलाया। इस बीच किशनगंज आरपीएफ को सटीक सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 12510गुवाहाटी-बेंगलुरू एक्सप्रेस में आर्म्स लेकर यात्री चल रहे हैं।

जैसे ही ट्रेन किशनगंज स्टेशन पहुंची कि आरपीएफ तलाशी अभियान तेज कर दिया। इसी बीच ट्रेन किशनगंज से खुल गई। चलती ट्रेन में ट्रेन के कोच संख्या जीएस एनएफ 145448 में लावारिस हालत में तीन देशी पिस्टल और 45 राउंड जिंदा कारतूस मिला। हालांकि आर्म्स व कारतूस लेकर यात्रा करने वाला बदमाश ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं ट्रेन के बारसोई स्टेशन पर रूकने पर उक्त प्रतिबंधित सामान को जब्त कर किशनगंज आरपीएफ को कार्रवाई करने के लिए बारसोई आरपीएफ ने सुपुर्द कर दिया है।

सीनियर कमांडेंट ने कहा कि इन दिनों ट्रेनों में प्रतिबंधित सामानों के साथ यात्रा करने वाले तस्करों के खिलाफ निरंतर अभियान ट्रेनों व स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है। इसके पूर्व भी कटिहार रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी की ओर जाने वाली ट्रेन से दो युवकों को दो पिस्टल के साथ गिऱफ्तार किया गया था। जिसमें आर्म्स तस्करी का मामला सामने आया था। बेंगलुरू एक्सप्रेस में मिली कारतूस और आर्म्स की जांच की जा रही है।