कटरिया स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत-Naugcahia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच कटरिया स्टेशन के समीप मंगलवार को नवगछिया जीआरपी ने रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक मुस्लिम समुदाय का है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक युवक के शिनाख्त के लिए प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि युवक की मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है.